विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई शपथ

0
IMG-20240727-WA0356
Spread the love

देहरादून 27 जुलाई 2024। आज विधानसभा भवन देहरादून में मंगलौर विधानसभा और बद्रीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक काज़ी निजामुद्दीन और लखपत सिंह बुटोला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। यह शपथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधानसभा भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दिलाई।
नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण करने के बाद सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया और अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने दी बधाई।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दोनों विधायकों को बधाई दी और उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास और राज्य के हित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार में 675 करोड़ से बनेगा 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और विधायकों ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और आगामी सत्र में दोनों विधायकों के सक्रिय योगदान की उम्मीद जताई।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह और कांग्रेस के अन्य विधायक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  Ritu Khanduri Bhushan Meets Nitin Navin on Uttarakhand, Kotdwar Progress

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page