आखिर क्यों पहुंचे युवा होटल के इस कमरे में….

0
IMG_20230721_184248

उत्तराखंड/कोटद्वार

कोटद्वार के नजीबाबाद रोड एक होटल में उस वक्त हंगामा हो गया जब हिंदू संगठन को पता चला कि एक अन्य धर्म का लड़का इसी हिंदू धर्म की लड़की को लेकर होटल के कमरे में पहुंचा है l

हिंदू संगठन के युवाओं ने होटल पहुंचकर होटल कर्मियों से होटल में पहुंचे युवक और युवती की जानकारी मांगी तो पता चला यह दोनों ही होटल के कमरे में ही हैं l हिंदू संगठन के युवा होटल के उस कमरे में पहुंचे जहां पर अन्य धर्म का लड़का हिंदू धर्म की लड़की के साथ मौज मस्ती करने के लिए ठहरा हुआ था l हिंदू संगठनों के द्वारा कमरे का दरवाजा खुलवाया गया और कमरे से युवक को पकड़ लिया गया l

यह भी पढ़ें -  36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए वरदान बना एनपीपीएल हॉस्पिटल, डॉक्टरों के प्रयास से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ।


आरोपी युवक से पूछने पर पता चला कि वह युवक दुगड्डा में रहता है जबकि उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और शादीशुदा भी है यह सब जानकर हिंदू संगठन के युवाओं ने युवक की जमकर पिटाई कर डाली और इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई l

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी; दोषियों को उम्रकैद।


पुलिस द्वारा पूरे मामले का संज्ञान लेकर दोनों के परिजनों को थाने बुलाया गया जिसके बाद लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया जाता है l जबकि आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page