नए साल के जश्न में कोविड नियमों का करें पालन:डीजीपी।

0
IMG-20221224-WA0171
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।
देहरादून 24 दिसंबर 2022।
वर्ष 2022 की विदाई और वर्ष 2023 के आगमन में अब चंद दिन ही बाकी हैं। ऐसे में मसूरी व नैनीताल समेत उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में नए साल के स्वागत की तैयारी शुरू हो गई है। लेकिन एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है. हालांकि कोरोना को लेकर सरकार सतर्क है साथ ही देहरादून में भी जिला प्रशासन की ओर से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  लालढांग–चिल्लरखाल रोड पर उच्चतम न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय, 18 गाँवों को मिलेगा ऑल वेदर कनेक्टिविटी
अशोक कुमार, डीजीपी ,उत्तराखंड

खासकर मसूरी में उमड़ रहे पर्यटकों के हुजूम को देखते हुए प्रशासन ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की गई है वहीँ उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार नें भी पर्यटकों से अपील की है की नया साल और क्रिसमस का त्यौहार जरूर मनाये लेकिन ख्याल ये भी रखे की दूसरों को असुविधा ना हो, पुलिस नें अपनी तैयारी की है, साथ ही भीड़ की वजह से मसूरी मे पार्किंग की दिक्क़त आ सकती है इसलिए जिन लोगो की बुकिंग है वो ही लोग जाएँ अन्यथा उन्हें पहले ही रोक दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण का भव्य स्वागत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page