सिद्धबली महोत्सव पर 104 अलग अलग प्रकार के फूलों से सजा श्री सिद्धबली बाबा का दरबार।

0
VideoCapture_20221210-185103

कोटद्वार। विश्व विख्यात श्रीसिद्धबली बाबा का दरबार 104 प्रकार के फूलों से सजाया गया है.श्री सिद्धबाबा के प्रति आस्था रखने वाले दिल्ली के एक व्यक्ति ने फूलों से बाबा का दरबार सजाया है.इसमें लाखो रुपये का खर्चा आया है.ओर गुप्त दान में भक्त ने बाबा को अनोखा चढ़ावा दिया है.इस अनोखे भक्त के अनोखे दान से सिद्धबली धाम फूलों की खुशबू से महक रहा है.खास बात यह है कि इन फूलों में विभन्न क्षेत्रो से अलग अलग प्रकार के देशी विदेशी फूल शामिल है.श्री सिद्धबली धाम सिद्ध महोत्सव पर ओर भी अद्धभुत हो गया है.

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।

इस दौरान श्रद्धालु राजीव शर्मा ने बताया कि श्री सिद्धबली बाबा धाम के महंत दिलीप सिंह रावत के सम्पर्क में आने से श्री सिद्धबली बाबा का दरबार फूलों से सजाने की इच्छा जताई,जिसके बाद सिद्धबली महोत्सव पर बाबा का दरबार अनेको प्रकार के 104 फूलों से सजाने का अवसर प्रदान हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page