नगर निगम में हुए 24 लाख रुपये गबन के आरोपी के समर्थन में उतरे कांगेस के पार्षद, स्थानीय पुलिस का फूंका पुतला !

0
20221209_125435

एंकर – नगर निगम में हुए 24 लाख रुपये गबन के आरोपी कांग्रेस पार्षद कुलदीप सिंह कम्बोज की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है.इसीक्रम में आज कोटद्वार में कांग्रेस पार्टी के पार्षदो ने एएसपी कोटद्वार कार्यलय के बाहर पुलिस के खिलाफ नारे बाजी करते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका.ओर मुख्य आरोपी नगर निगम एकाउंट टेंट पंकज सिंह रावत को नही पकड़ने के पुलिस पर आरोप भी लगाए.पार्षदो ने पुलिस से निगम कसर्मचारी को शीध्र पकड़ने की मांग की।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।

आपको बता दे कि 2 महीने पहले नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी द्वारा कोटद्वार कोतवाली में नामजद तीन व्यक्तियो के खिलाफ नगर निगम का सरकारी धन गबन करने के सम्बंध में तहरीर दी थी.जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए,आरोपी पार्षद कुलदीप सिंह काम्बोज व महिला ठेकेदार सुमिता देवी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

इस दौरान पार्षदो ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है.सिर्फ जनप्रतिनिधियों पर ही कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page