मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान विकास कार्यों की ली फीडबैक l

0
IMG-20221120-WA0043
Spread the love

अल्मोड़ा /उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरे पर प्रातः काल भ्रमण के दौरान स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं के साथ दौड़ लगाई और बैडमिंटन खेला। इस दौरान युवा साथियों और स्थानीय लोगों से सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक भी लिया।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज अल्मोड़ा में मार्निग वाॅक के दौरान स्थानीय लोगों विशेष रूप से युवाओं से मिले और उनसे सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का फीडबैक लिया। भ्रमण के दौरान सीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं के साथ दौड़ लगाई और बैडमिंटन भी खेला। इस दौरान युवा साथियों और स्थानीय लोगों से सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक भी लिया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹14 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब भी जिलों के दौरों पर जाते हैं और रात्रि विश्राम वहीं करते हैं तो सवेरे मार्निग वाॅक पर जरूर जाते हैं। इस दौरान आम लोगो से मिलकर उनका हाल-चाल भी जानते हैं और सरकारी विकास योजनाओं व विकास कार्यों के बारे में फीडबैक भी लेते हैं। इस प्रकार सुबह-सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्थानीय लोगों ने अपने बीच पाकर खुशी भी जाहिर की और मुख्यमंत्री को प्रदेश का सबसे अच्छा युवा मुख्यमंत्री बताया l

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page