उत्तराखंड सरकार ने की मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई की शुरुआत।

0
IMG-20221116-WA0168
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 16 नवंबर 2022।
प्रदेश के पशुपालकों को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। उत्तराखंड सरकार ने मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई की शुरुआत की है।

जिसके माध्यम से दुरुस्त इलाकों में भी अब इन चिकित्सा इकाइयों के जरिए पशुओं का इलाज हो सकेगा।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹14 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां।

इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1962 भी जारी किया गया है। इस मौके पर गोट वैली, नाबार्ड (आरआईडीएफ) राष्ट्रीय गोकुल मिशन और एनसीडीसी के अंतर्गत कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि यह प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन चिकित्सा इकाइयों के जरिए जो पशुधन को हानि होती है उस पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा और दूरस्थ इलाकों में पशुओं का उपचार हो सकेगा। कार्यक्रम में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

बता दे कि पहले चरण में 60 चिकित्सा इकाइयों को प्रदेश के 13 जिलों में भेजा जा रहा है जबकि दूसरी खेप में 60 और चिकित्सा इकाइयों को भी भेजा जाएगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page