उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की शिष्टाचार भेंट ।

0
IMG-20221115-WA0112

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

नई दिल्ली 15 नवंबर 2022। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट की।

   इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उपराष्ट्रपति एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर चर्चा वार्ता हुई।

उपराष्ट्रपति ने विधानसभा अध्यक्ष से उत्तराखंड विधानसभा के सत्र संचालन से संबंधित विषयों पर भी विस्तार में चर्चा की| उन्होंने ऋतु खंडूडी को विधानसभा अध्यक्ष के पद पर उच्च संसदीय आदर्शों एवं परंपराओं का निर्वहन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page