दून मेडिकल कॉलेज को नई ओटी इमरजेंसी और आईसीयू ब्लॉक की मिली सौगात।

0
IMG-20221111-WA0132
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 11 नवंबर 2022।
दून मेडिकल कॉलेज को नई ओटी इमरजेंसी और आईसीयू ब्लॉक की सौगात मिली ,जिसका लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।

इस ओपीडी भवन में 200 बेड बनाए गए हैं ,जिनमें सभी आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। जिससे यहां आने वाले मरीजों को एक साथ तमाम सुविधाएं आसानी से मिल पाएंगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

अब देहरादून और अन्य प्रदेशवासियों को दून मेडिकल कॉलेज में हाईटेक आईसीयू की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो पाएगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आशा संगिनी मोबाइल एप और वेब पोर्टल का शुभारंभ भी किया जिसके माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं के काम पर आसानी से निगरानी रखी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान कहा कि प्रदेश सरकार की कोशिश है कि स्वास्थ्य सेवाओं को हर हाल में दुरुस्त रखा जाए और इसके लिए समय-समय पर राज्य सरकार काम करती रहती है और जल्द ही पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और भी ज्यादा दुरुस्त किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page