गुजरात से बडी संख्या में चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालु: महाराज।

0
IMG-20221107-WA0016
Spread the love

लोक कल्याण की भावना को ध्यान में रखते हुए विश्व को उपलब्ध करवाई कोरोना वैक्सीन

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून/नवसारी 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से उत्तराखंड में पर्यटन तेज गति के साथ आगे बड़ा और चारधाम आने वाले यात्रियों की संख्या में भी इस बार रिकार्ड वृद्धि हुई है।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऐतिहासिक शहर नवसारी (गुजरात) में आयोजित एक कार्यक्रम में बडी संख्या में आये लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।

यह भी पढ़ें -  आयुष मंत्री की पहल से समाप्त हुआ आयुष डॉक्टरों का आंदोलन,सात सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति

महाराज ने गुजरात से बडी संख्या में चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से उत्तराखंड में पर्यटन तेजी से आगे बड़ा और चारधाम आने वाले यात्रियों की संख्या में भी इस बार रिकार्ड वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र,साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी।

उन्होने गुजरात के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में सबसे अधिक संख्या गुजरात के श्रद्धालुओं की है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा कि लोक कल्याण की भावना को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ओर जहां पूरे भारत में हर किसी व्यक्ति का निःशुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाई वहीं दूसरी ओर उन्होंने “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को चरितार्थ करते हुए भारत के साथ-साथ अन्य देशों को भी कोरोना वैक्सीन पहुंचाकर भारत का मस्तक दुनिया में ऊंचा किया।

यह भी पढ़ें -  नई दिल्ली में ‘अपनापन’ पुस्तक का लोकार्पण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल।

कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात सतपाल महाराज व उपस्थित लोगों ने गुजरात के मोरबी में केबल पुल हादसे में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page