सीएम के एक्शन से कांग्रेस हताश, अब नकारामक राजनीति पर उतरी: चौहान।

0
IMG-20220926-WA0237
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 1 नवम्बर 2022।भाजपा ने कहा कि कांग्रेस विकास कार्यो को लेकर मुख्यमंत्री के तत्काल एक्शन से हताश है और अब नकारात्मक राजनीति पर उतर आयी है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तेजी से जनसरोकार वाले मुद्दों पर कार्यवाही की, उससे कांग्रेस भौचक रह गयी और अब नकारात्मक राजनीति पर उतर आये।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सीएम धरातल पर पहुँचकर वस्तुस्थिति को परख रहे हैं और यही एक अच्छे और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का दायित्व होना चाहिए। सीएम ने अधिकारियों को गड्ढे भरने के लिए निर्देशित किया और फिर स्थलीय निरीक्षण किया तो यह अधिक जिम्मेदाराना कदम है। बेहतर तो यह होता कि कॉंग्रेस के विधायक और बड़े नेता भी इस ओर ध्यान रखकर सरकार के संज्ञान मे लाते। उन्होंने कहा कि विकास मे विपक्ष की भी अहम भूमिका होती है और उसे भी जनसरोकार से जुड़े मसलों मे रचनात्मक रवैये के निर्वहन की अपेक्षा होती है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

चौहान ने कहा की विभिन्न भर्ती प्रकरणों की जाँच से लेकर भी सीएम ने नैतिक और साहसिक पहल कर साबित किया है कि किसी भी मामले मे देरी नही की जायेगी। वहीं अंकिता मामले मे भी एसआईटी का गठन कर अपने इरादे साफ कर दिये कि आरोपी कितने ही पहुँच वाले क्यों न हो कानून के दायरे मे लाये जायेंगे।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

चौहान ने कहा कि विपक्ष की जिम्मेदारी सकरात्मक राजनीति की है और उसे भी जनता ने दायित्व सौंपा है। कांग्रेस को सरकार की जनहित से जुड़ी हर पहल मे खोट नजर आता है जो कि प्रदेश हित मे नही है। सीएम विकास को लेकर पहले ही सभी और विपक्ष के विधायकों से 10 प्रस्ताव मांग चुके हैं और उनके क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात हो चुके है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा विकास की है और कांग्रेस को इसमे सहभागी बनना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page