मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ मनाया दीपावली ।

0
IMG-20221023-WA0142
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 23 अक्टूबर 2022।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया ।

गढ़ी कैंट में 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित सैनिको तथा उनके परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

यह भी पढ़ें -  नानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सैनिकों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टाॅलस का निरीक्षण किया तथा सैनिकों का उत्साहवर्धन किया ।

इस अवसर पर 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

यह भी पढ़ें -  “जनरल खण्डूडी का जीवन राष्ट्रसेवा और अनुशासन की मिसाल” — राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

कार्यक्रम में 8 गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिक, भूतपूर्व सैनिक तथा उनके परिजन उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page