विधानसभा अध्यक्ष ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस की बधाई और शुभकामनाएं।

0
IMG-20221022-WA0041
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 22 अक्टूबर 2022।धनतेरस पर्व पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास पर ऐपण कला के जरिए मां लक्ष्मी के चरण एवं कई सुंदर कलाकृतियां बनाकर दीपावली की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने आव्हान किया कि इस दीपावली उत्तराखंड की गौरवशाली परंपरा एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए घर के आंगन और दहलीज को सुंदर व आकर्षण बनाने के लिए ऐपण कला का प्रयोग जरूर करें।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे रीति रिवाज एवं परंपराओं में शुभ अवसरों पर ऐपण बनाने से घर में खुशहाली व सुख- समृद्धि आती है। इसी कारण उत्तराखंड में मांगलिक अवसरों पर इसका खास महत्व रहता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

इस लोककला का जीवित रखने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने चाहिए| विधानसभा अध्यक्ष ने आज अपने पूरे आवास पर गेरू (लाल मिट्टी) से जगह लीपकर उस पर चावल के आटे में पानी मिलाकर सफेद लकीरें डाली एवं विभिन्न कलाकृतियां बनाई।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि खुशी देने और बांटने से बढ़ती है, इसलिए इस दीपावली को स्वदेशी सामानों की खरीद कर आत्मनिर्भर भारत को मज़बूत करने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page