कलयुगी बाप ने ही किया बेटी के साथ दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ने पर बेटी ने बताई आप बीती l

0
IMG_20220919_123708
Spread the love

कोटद्वार “तहसील सतपुली” के अंतर्गत एक गांव में 15 वर्षीय बालिका के साथ उसके ही पिता द्वारा अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म का मामला आया है जहां राजस्व विभाग द्वारा दुस्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया l

यह भी पढ़ें -  नानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

मामला तब पकड़ में आया जब दुष्कर्म बालिका की तबीयत खराब होने पर उसके पिता द्वारा उसे हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोली लाया गया l बालिका द्वारा अस्पताल के डाक्टरों को आपबीती सुनाई l

जिसका संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया l जिसके बाद मौके पर राजस्व विभाग की टीम पहुंची और राजस्व उप निरीक्षक अमित नेगी द्वारा मौके पर बालिका के पिता  को गिरफ्तार किया गया l

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा की।फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां - मुख्यमंत्री।

 उप जिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार ने बताया कि बालिका के बयानों के आधार पर इस मामले का संज्ञान लेते हुए 3/4 पोस्को 376 में मामला दर्ज कर दिया गया और आरोपी को जेल भेज दिया गया 

यह भी पढ़ें -  आयोग में जनसुनवाई, 10 शिकायती प्रकरणों पर हुई सुनवाई, अध्यक्ष संजय नेगी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

वहीं उक्त मामले को रेगुलर पुलिस को स्थांतरित किए जाने को लेकर जिलाधिकारी को भेजा गया है ll   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page