मेरे खून का एक-एक कतरा देश को समर्पित:-रेखा आर्या।

0
IMG-20220917-WA0168
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने राजकीय दून अस्पताल पहुंचकर किया रक्तदान

कैबिनेट मंत्री ने सभी लोगों से की रक्तदान करने की अपील

रक्तदान है महादान, रक्तदान करने से बचाई जा सकती है लोगों की जान- रेखा आर्या

रिपोर्टर – शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून / उत्तराखंड 17 सितंबर 2022।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवम् बाल विकास मंत्री रेखा आर्या राजकीय दून अस्पताल पहुंची जहाँ उन्होंने रक्तदान किया।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा की वह पहली बार अपना रक्तदान कर रही हैं। पहली बार रक्तदान करने पर उन्हे किसी तरह की दिक्कत नही हुई, कैबिनेट मंत्री ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा की हर व्यक्ति को अपने जीवन मे रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से कहीं ना कहीं हम किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा की आज हम सभी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप मे मना रहे हैं। उन्होंने कहा की आज कई लोगो की जान सही समय पर खून उपलब्ध ना होने पर चली जाती है ऐसे में हम सभी यह संकल्प लें और समय समय पर रक्तदान करें जिससे किसी जरूरतमंद की जान बच सके । साथ ही उन्होंने कहा कि आज रक्तदान से बड़ा महादान इस दुनिया में नहीं है और उन्हें स्वयं आज पहली बार रक्तदान करने पर बड़ी प्रसन्नता हो रही है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व है।

इस अवसर पर निदेशक एसके सिंह, डीपीओ अखिलेश मिश्रा, डॉ शशि उप्रेती, डॉ. नेहा बत्रा, डॉ. एचएस भाटिया, महेंद्र भंडारी, दीपक राणा, निधि काला सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और अस्पताल प्रशासन के अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page