कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने आपदा ग्रस्त गांव का किया दौरा हर संभव मदद कर दिया भरोसा

0
IMG-20220825-WA0302
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 25 अगस्त 2022।
कैबिनेट मंत्री व प्रभारी मंत्री टिहरी डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने टिहरी जिले के ग्राम पंचायत कुमाल्डा और सीतापुर में आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान पीड़ित परिवारों से वार्ता कर उनकी समस्या जानी। साथ ही स्थानीय प्रशासन से नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री डॉ अग्रवाल सर्वप्रथम ग्राम पंचायत कुमाल्डा पहुंचे। यहाँ क्षति ग्रस्त कृषि विपणन केंद्र, बहे मंदिर का निरीक्षण किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान से नुकसान की स्थिति जानी। उपजिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत कुमाल्डा में महिला मिलन केंद्र सहित गांव का खेल मैदान, यूनियन बैंक की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। इस पर प्रभारी मंत्री डॉ अग्रवाल ने प्रशासन को संपर्क मार्ग दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

इसके बाद प्रभारी मंत्री डॉ अग्रवाल ग्राम पंचायत सीतापुर के तोक मोनाखाला में बही सड़क के मलबे को पार कर पहुंचे। यहां मलबे पर देवी कारों और क्षतिग्रस्त पुलिया आदि की उन्होंने जानकारी ली। प्रभारी मंत्री डॉ अग्रवाल ने इस मौके पर सिंचाई विभाग के एचओडी मुकेश मोहन को दूरभाष पर निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मोना खाला के निकट गांव के दो घर रहने के बाद शेष बचे एक घर के पीछे सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीतापुर में बांदल नदी को मध्यस्थ किया जाए। जिससे भविष्य में जनपद देहरादून और टिहरी की सीमा से सटे परिवारों को नुकसान ना पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

प्रभारी मंत्री ने ग्राम पंचायत सीतापुर में आपदा से पीड़ित लोगों से वार्ता की थी। यहां उप जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री को बताया कि अतिवृष्टि से चार लोग मृतक हुए हैं तथा 4 लोग लापता हुए हैं। बताया कि मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपए दिए हैं। जबकि सरखेत में दो लोग मृतक पाए गए हैं। उप जिला अधिकारी ने बताया कि 09 घर पूर्ण रूप जबकि 10 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही 28 घरों में मलबा घुस आया है। उन्होंने बताया कि 49 बड़े जानवर जबकि 30 छोटे जानवर इस अतिवृष्टि के शिकार हुए हैं। जल संस्थान की 61 योजनाओं को नुकसान पहुंचा है जिनमें से 39 को काम चलाउ कर दिया है, इसके अलावा 22 योजना पर काम चल रहा है। बताया कि पीएमजेएसवाई की 05 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई है, जिन पर काम चल रहा है। इसके अलावा संपर्क मार्ग को मनरेगा तहत दुरुस्त किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

इस मौके पर प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षतिग्रस्त मकान आदि में मुआवजा राशि को 1 लाख दी गयी है। इसमें अन्य मुआवजा देने पर भी विचार किया जा रहा है। बिजली, पानी की समस्या को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग के एचओडी को भी निर्देशित किया।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि तीरथ रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा विनोद रतूड़ी, चौकी इंचार्ज कुमाल्डा विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page