कनाडा में 65 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में स्पीकर ऋतु खंडूड़ी लेंगी भाग।

0
IMG-20220818-WA0299
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 18 अगस्त 2022।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण कनाडा में आयोजित होने वाले 65 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) सम्मेलन में भाग लेने के लिए 19 अगस्त की रात्रि को कनाडा के लिए उड़ान भरेंगी।

यह भी पढ़ें -  लालढांग–चिल्लरखाल रोड पर उच्चतम न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय, 18 गाँवों को मिलेगा ऑल वेदर कनेक्टिविटी

20 से 26 अगस्त तक हैलिफ़ैक्स, कनाडा में 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन को आयोजन होना है, इसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण भी भाग लेंगी| बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यकारिणी समिति की भारत के प्रतिनिधि के रूप में नामित सदस्य भी हैं।

यह भी पढ़ें -  स्वर्गीय मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के समापन एवम् पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरित किया

इस सम्मेलन में सतत विकास, नवीन प्रौद्योगिकी के उपयोग, महिलाओं से संबंधित मुद्दों, युवाओं और जलवायु परिवर्तन आदि के क्षेत्र में संसद की भूमिका पर चर्चा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page