देश की आन-बान-शान की रक्षा को घर-घर फहरायें तिरंगाः महाराज।

0
IMG-20220804-WA0001
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

उत्तरकाशी 4 अगस्त 2022। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन अपने दौरे की शुरूआत काशीविश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की। उन्होने विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने की अपील की।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने दौरे की शुरूआत काशीविश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करने के साथ की।

इस अवसर पर कैबिनेटमंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि अपने देश की आन बान और शान की रक्षा के लिए घर-घर तिरंगा फहराकर “हर घर तिरंगा अभियान” को सफल बनाएं। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि जब महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू जी का ऑफिशियल चित्र आ जाए तो उसे ढोल दमाऊ बजाते हुए बड़े हर्ष और उल्लास के साथ पंचायत भवनों में लगाएं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज के शक्तिफार्म में 11 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है कि द्रोपति मुर्मू जी देश में अनुसूचित जनजाति की पहली महिला राष्ट्रपति बनी हैं। इससे स्पष्ट है कि देश में आखिरी पायदान पर खडे़ है व्यक्ति को भी आज सर्वोच्च पद पर बैठने का अवसर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा को 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगातमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास किया।

जनपद भ्रमण के दौरान कैबिनेट
मंत्री सतपाल महाराज ने पार्किंग और कूड़ा निस्तारण की समस्याओं को देखते हुए कहा कि शीघ्र ही कूड़े के निस्तारण के लिए मशीनें लगाई जाएगीं और पंचायत स्तर पर जगह-जगह वैक्यूम क्लीनर भी दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तरकाशी, गुप्तकाशी और काशीपुर तीनों काशियों का लगातार विकास कर रही है।

यह भी पढ़ें -  आयोग में जनसुनवाई, 10 शिकायती प्रकरणों पर हुई सुनवाई, अध्यक्ष संजय नेगी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

सतपाल महाराज ने कहा कि हमारी सरकार ग्राम सभाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। न्याय पंचायत स्तर पर दीनदयाल मिनी सचिवालय की स्थापना कर एकल खिड़की सिस्टम किया जाएगा। उन्होने कहा जादूंग और नीलांग वैली मैं जहां भी हम पर्यटन को बढ़ा सकते हैं उसके लिए प्रयास किए जाएंगे।

इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान, जिलाधिकारी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page