अग्रिमा प्रधान को विधानसभा अध्यक्ष ने शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित।

0
IMG-20220723-WA0266
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210428343,9771609900
देहरादून 23 जुलाई 2022।सीबीएसई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 99.8 फीसदी अंक हासिल कर देहरादून रीजन में टॉप करने वाली दून की अग्रिमा प्रधान को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया साथ ही अग्रिमा के माता पिता को भी सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
    विधानसभा अध्यक्ष के शासकीय आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अग्रिमा प्रधान को सम्मानित किया गया| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अग्रिमा को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की| विधानसभा अध्यक्ष से बातचीत में अग्रिमा प्रधान ने बताया की वह भविष्य में सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं। अभी वह शहर के एक कोचिंग संस्थान में नीट की तैयारी कर रही हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता को दिया। 






  विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान अग्रिमा के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल एसके प्रधान एवं माता सुभाश्री प्रधान  को बधाई दी | विधानसभा अध्यक्ष ने आशा व्यक्त कि इसी प्रकार अग्रिमा प्रधान कड़ी मेहनत एवं लगन से भविष्य में नई ऊंचाइयों को छूकर अपने परिवार सहित प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page