मुख्य सचिव डॉ एस.एस. संधू ने औली पहुँचकर औली मास्टर प्लान को लेकर संबधित अधिकारियों के साथ की बैठक।

0
IMG-20220624-WA0124
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
जोशीमठ 24जून 2022।
मुख्य सचिव डॉ एस.एस. संधू ने औली पहुँचकर औली मास्टर प्लान को लेकर संबधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि औली को वर्ल्ड क्लास टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में तैयार किया जा रहा है जिसके लिए मास्टर प्लान लगभग अंतिम चरणों में है। मास्टर प्लान पर प्रजेंटेशन के माध्यम से चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि यहां जमीन को लेकर कुछ समस्याएं हैं जिनका आई. टी. वी. पी, आर्मी तथा पर्यटन विभाग के साथ समाधान ढूंढने की बात हुई, जिससे प्रोजेक्ट का जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। साथ ही उन्होंने औली का स्थलीय तथा हवाई निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें -  मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 61 में पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुना प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 120वां संस्करण।

यात्रा को लेकर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इस रिकार्ड श्रद्धालु पहुँच रहे हैं जिससे हमारे स्थानीय व्यापारियों को अच्छी आय प्राप्त होगी। औली पहुँचने के बाद मुख्य सचिव उर्गम पहुँचे। जहाँ उन्होंने भगवान कल्पेश्वर के दर्शन कर लोगो की समस्या सुनी तथा समस्या के निराकरण किये जाने की बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page