12 वर्षों बाद सिगड़ी ग्रोथ सेंटर को मिला पहला प्रेसिडेंट l

0
IMG_20220514_205405
Spread the love

उत्तराखंड/कोटद्वार/14May2022

संवाददाता – रोहित कुमार

सिडकुल मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन कोटद्वार प्रक्रिया जो कि 10 मई से चल रही थी आज संपन्न हो गई जिसमें सुरेश कुमार तिवारी को निर्विरोध प्रेसिडेंट चुना गया और 12 साल बाद ग्रोथ सेंटर को पहला अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) मिला l

जी हां हम बात कर रहे हैं कोटद्वार  सिगड़ी ग्रोथ सेंटर की जिसे बने हुए लगभग 12 – 13 वर्ष हो चुके हैं लेकिन अभी तक भी ग्रोथ सेंटर पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाया है स्थिति यह है कि सिडकुल द्वारा बेचे गए प्लाटों पर कई प्लाटमालिकों द्वारा निर्माण कार्य नहीं कराया गया है जिसे देखते हुए ग्रोथ सेंटर में चल रही मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों द्वारा एसोसिएशन का निर्माण किया गया और चुनाव प्रक्रिया के तहत आज अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव किया गया l जिसमें सुरेश कुमार तिवारी को अध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध चुना गया जबकि उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ठाकुर, सचिव सचिन अरोड़ा और सह सचिव कपिल कुमार यादव को चुना गया l

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ‘भगत दा’ को पद्मभूषण सम्मान25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित।।


अध्यक्ष चुने जाने के बाद सुरेश कुमार तिवारी ने कहा कि ग्रोथ सेंटर की समस्या को देखते हुए एसोसिएशन का निर्माण किया गया है और ग्रोथ सेंटर के अंदर हर उद्योगपति को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसे देखते हुए सभी के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा  जिससे ग्रोथ सेंटर का विकास हो और अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा सके l

यह भी पढ़ें -  माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
सुरेश कुमार तिवारी, अध्यक्ष सिडकुल मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन सिगड्डी कोटद्वार


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page