एक करोड़ 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले शख्स को पुलिस ने किया 3 साल बाद गिरफ्तार..

0
IMG_20220502_160052
Spread the love

जनपद हरिद्वार में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाला शख्स गिरफ्तार

जनपद हरिद्वार के लक्सर खानपुर पथरी ऋषिकेश आदि कई जगह पॉलिसी चलाने के नाम पर ज्यादा पैसे दिलाने का लालच देकर एक करोड़ 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाला शख्स रविंद्र कुमार पुत्र श्यामलाल लंबे समय से फरार चल रहा था माननीय न्यायालय ने इसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे जिसे खानपुर पुलिस ने हरियाणा के रोहतक जिले से गिरफ्तार किया है जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया l

यह भी पढ़ें -  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान।


मौके पर पहुंचे पीड़ित ने बताया कि मेरे व मेरे मित्रों के मिलाकर करीब 35 लाख रुपए आरोपी द्वारा हड़पे गए हैं इन लोगों द्वारा बताया गया था कि कंपनी का एक्सपोर्ट का बिजनेस है जिसमें हर महीने आपको 27% का लाभ मिलेगा मामला 2019 का है जो आज तक लगातार चला रहा है अब कहीं जाकर उक्त आरोपी पुलिस की पकड़ में आया है


रविंद्र कुमार एमबीए किया व्यक्ति है जिसने कुछ वर्षों पहले स्क्रॉल इंडिया नाम से अपनी खुद की फाइनेंस कंपनी बनाई, जिसमें गांव देहात के लोगों को पैसा निवेश कर ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया और लोगों से एक करोड़ 60 लाख रुपये लेकर फरार हो गया l जिसके खिलाफ पीड़ितों के द्वारा खानपुर थाने से लेकर लक्सर पथरी ऋषिकेश हरिद्वार आदि जगह मामले दर्ज कराए गए आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पा रही थी शातिर आरोपी अपने ठिकाने बदल रहा था जिसके कारण पुलिस की पकड़ से दूर था पुलिस ने इस कार्य को पूरा करने के लिए एक टीम गठित की और मुखबिर को तैनात किया गया आखिरकार खानपुर पुलिस को कामयाबी मिल गई और उन्होंने रविंद्र पुत्र श्यामलाल को हरियाणा के रोहतक जिले से गिरफ्तार कर लिया लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी बी एस चौहान ने आज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ धारा 420 में मामला दर्ज किया गया है जिसमें माननीय न्यायालय की ओर से आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं पकड़े गए आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया l

यह भी पढ़ें -  लालढांग–चिल्लरखाल रोड पर उच्चतम न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय, 18 गाँवों को मिलेगा ऑल वेदर कनेक्टिविटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page