अचानक दो कारों की आपस में हुई भिड़ंत, दो की हालत गंभीर पहुंचाया अस्पताल..

0
IMG-20220501-WA0114
Spread the love

NH-58 पर बोलेरो और एक्सयूवी कार की भिड़ंत, दो घायल

ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर आज बोलेरो कार और एक्सयूवी कार की भीषण टक्कर हो गई है. हादसे में बोलेरो पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है l

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं,उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

घटनास्थल की फोटो

ऋषिकेश – श्रीनगर हाईवे-58 पर यात्रियों से भरी बोलेरो और एक्सयूवी कार की भीषण टक्कर हो गई. हादसे में बोलेरो बीच सड़क में पलट गई, जिसके चलते बोलेरो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए तत्काल 108 की मदद से बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया है, जहां दोनों घायलों का इलाज जारी है. वही कीर्तिनगर के प्रभारी कोतवाल धनराज बिष्ट ने बताया कि ये हादसा सड़क पर पास लेने के दौरान हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है. दुर्घटना में दो लोग घायल हुए है. जिन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट भर्ती किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page