जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए महाराज ने किया ग्रामीणों का आह्वान।

0
IMG-20220408-WA0007
Spread the love

महिला मंगल दलों, स्वयं सहायता समूहों से भी की सहयोग की अपील

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210439343,9771609900
देहरादून 8 अप्रैल 2022। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़वाल एवं कुमाऊं में आरक्षित वन क्षेत्र में दवानल पर नियंत्रण के लिए स्थानीय ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वह भी इस कार्य में सरकार का सहयोग करें।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

प्रदेश के पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़वाल में दवानल की सात और कुमाऊं में कुल आठ घटनाओं में 4.75 हेक्टर वन क्षेत्र को हुए नुकसान को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से अनुरोध किया है कि वह आग पर नियंत्रण के लिए सरकार का सहयोग कर इसके फैलाव को रोकने का प्रयास करें।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने गढ़वाल भ्रमण के दौरान जगह-जगह जंगलों में लगी भयानक आग पर नियंत्रण के लिए विभागीय अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और महिला मंगल दलों सहित स्वयं सहायता समूहों से अनुरोध किया है कि वह आग बुझाने में सहयोग करें ताकि वन संपदा के साथ-साथ बहुमूल्य जड़ी बूटियों को आग से बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि जंगलों को आग से बचाए रखने में स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। उनकी सहभागिता के बिना जंगलों में लगी आग के फैलाव को रोकना संभव नहीं है। इसलिए उनका अनुरोध है कि वह इस कार्य में आगे आकर सहयोग करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page