मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा घाट में नदी से हो रहे कटाव का लिया जायजा।

0
IMG-20220402-WA0010
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 2 अप्रैल 2022। दो दिवसीय चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर मुख्य बाजार समीप स्थित शारदा घाट में नदी से हो रहे कटाव एवं उसके बचाओ हेतु हो रहे कार्यों का स्थलिय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र,साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी।

इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों से बचाओ हेतु किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली एवं निर्माण कार्यो में तेज़ी लाने के निर्देश दिए , साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्या सुन मौके पर मुख्य सचिव से फोन में वार्ता कर शारदा नदी के बहाव को दूसरी दिशा में मोड़ने पर होने वाले चैनेलाइजेशन एवं तटबंद दीवारों के निर्माण जैसे कार्यों को शासन स्तर से जल्द मंजूरी दिलाए जाने एवं संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें -  आयोग में जनसुनवाई, 10 शिकायती प्रकरणों पर हुई सुनवाई, अध्यक्ष संजय नेगी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

इस दौरान विधायक चंपावत कैलाश गहतोड़ी, जिलाधिकारी विनीत तोमर, एसपी देवेन्द्र पींचा, बीजेपी जिलाध्यक्ष दीप पाठक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page