कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने बुलाई बैठक

0
IMG-20220401-WA0095
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 1 अप्रैल 2022।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा नगर विकास/शहरी विभाग की समीक्षा बैठक विधानसभा कक्ष संख्या-120 में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आयोजित की गई।

बैठक में कैबिनेट मंत्री द्वारा शहरी विकास/नगर विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें अमृत योजना, अमृत योजना-2, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य विकास कार्यों के बारे में विस्तृृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -  इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित दो मंजिला भवन के उद्घाटन के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर पहुंचे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बागड़ी और जिनके पास आवास नहीं हैं, उनके लिए शौचालय की व्यवस्था बनाये जाने तथा इस संबंध में अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी दिये।

कैबिनेट मंत्री ने स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत वाटर एटीएम, स्मार्ट टॉयलेट आदि के संबंध में अधिकारियों के साथ जानकारी लेते हुए चर्चा की।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किये जाने वाले कार्य (जैसे पानी की लाईन, सीवर लाईन, नाली निर्माण आदि) संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ करें ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पार्किंग के लिए ऐसी व्यवस्था बनायी जाय जिससे प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को सुगमता के साथ पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें -  स्वर्गीय मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के समापन एवम् पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरित किया

कैबिनेट मंत्री ने कुड़ा निस्तारण के साथ-साथ सफाई कार्मिकों के रिक्त पदों को भरे जाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस अवसर पर बैठक में सचिव, शहरी विकास शैलेश बगोली, जिलाधिकारी, देहरादून आर॰ राजेश कुमार, सचिव(प्रभारी), विनोद कुमार सुमन, निदेशक ललित मोहन रयाल तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page