सामान नागरिक आचार संहिता एतिहासिक निर्णय: चौहान।

0
IMG-20220302-WA0050
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 25 मार्च 2022। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केबिनेट की पहली बैठक में समान नागरिक आचार संहिता क़ानून को प्रदेश में लागू करने के निर्णय एतिहासिक है और इससे धर्म और वर्ग विशेष की तुष्टीकरण की राजनीति पर अंकुश लग सकेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

चौहान ने कहा कि पहली बैठक मे ही इस पर प्रस्ताव लेकर सरकार ने साफ सन्देश दिया है की सरकार जनता से किये गये वायदों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही सरकार बनते ही इस पर निर्णय लेने की बात कह चुके थे और उन्होंने उस बात पर मुहर लगाकर अपनी प्रतिबद्धता साबित की।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

मनवीर चौहान ने कहा कि विपक्षी दलों को भी इसका समर्थन करना चाहिए,क्योंकि यह सभी को एक सामान अधिकारों से बांधता है। सुप्रीम कोर्ट ने भी देश में सामान नागरिक आचार संहिता लागू करने पर जोर दिया है और इससे एक देश एक व्यवस्था के सिद्धांत को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

मनवीर चौहान ने कहा कि विपक्ष को विरोध के बजाय ऐसी सकारात्मक पहल में समर्थन का भागीदार बनना चाहिए। सरकार चुनाव में किये गये वायदो को लेकर गंभीर है और इसकी झलक मंत्रिमंडल की पहली बैठक मे मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page