ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट।

0
IMG-20220316-WA0006
Spread the love

दिल्ली 16 मार्च 2022।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज रक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह से अपने दिल्ली दौरे के दौरान शिष्टाचार भेंट की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार निर्वाचित होने एवं उत्तराखंड में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के लिए बधाई दी।

  इस शिष्टाचार भेंट के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के बीच उत्तराखंड के राजनीतिक परिदृश्य समेत विभिन्न विषयों पर वार्ता हुई| वहीं रक्षा मंत्री ने प्रेमचंद अग्रवाल को उनके विधानसभा अध्यक्ष के पद पर रहे सफलतम कार्यकाल के लिए भी बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page