मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ मनाया उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई ।

0
IMG-20220314-WA0031
Spread the love

देहरादून 14 मार्च 2022।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया। मुख्यमंत्री ने प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले फूलदेई पर्व की प्रदेशवादियों को शुभकामनाएं दी एवं प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज प्राचीन सिद्धपीठ वीरभद्र महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान महादेव का किया रुद्राभिषेक।

फूलदेई लोकपर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईश्वर से कामना की कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर आए बच्चों को उपहार भेंट किये। शशिभूषण मैठाणी एवं पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 7 नवम्बर को हल्द्वानी में "उत्तराखंड की शान, वीर जवान, समृद्ध नारी, सशक्त किसान" की थीम आधारित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर की बैठक।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फूलदेई उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं परम्पराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। उन्होंने कहा कि किसी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page