ताश के महल की तरह दरक रहा भाजपा का किला : राजीव महर्षि। कहा – अब यमुनोत्री के भाजपा प्रत्याशी ने खोल दी भीतरघात की पोल, तीन पहले लगा चुके गद्दारी का आरोप।

0
IMG-20220107-WA0087
Spread the love

देहरादून 19 फरवरी 2022।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने भाजपा नेताओं को नसीहत दी है कि शीशे के घर में रहने वालों को दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर अनावश्यक टिप्पणी करने से पहले भाजपा नेताओं को अपने घर को देखना चाहिए। भाजपा जिसे अनुशासित पार्टी कहा जाता है, आज ताश के महल की तरह दरक रही है। पहले लक्सर, काशीपुर और चम्पावत के भाजपा प्रत्यशियों द्वारा भीतरघात के आरोप सामने आने के बाद अब यमुनोत्री के विधायक ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष को गद्दार तक कहा जा रहा हो, उस पार्टी के नेता कांग्रेस पर अंगुली उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं,उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

राजीव महर्षि ने कहा कि भाजपा तीन सीटें लक्सर, काशीपुर और चम्पावत पर ही बैक फुट पर थी, अब उसमें यमुनोत्री सीट का नाम भी जुड़ गया है। अभी मतगणना होने में 18 दिन शेष हैं, तब तक इतने ही उम्मीदवार और भीतरघात की आशंका जता सकते हैं। इससे सिद्ध हो रहा है कि भाजपा 2022 का रण बुरी तरह हार रही है और मतगणना से पहले ही उसकी कलई खुल रही है। इसके बाद मतों की गिनती महज ओपचारिकता रह गई है।

यह भी पढ़ें -  आयोग में जनसुनवाई, 10 शिकायती प्रकरणों पर हुई सुनवाई, अध्यक्ष संजय नेगी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

।कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने कहा कि बात बात पर कांग्रेस की आलोचना करने वाले भाजपा नेताओं को अब अपना मुँह छिपाने के लिए बहाना ढूंढ़ लेना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page