मुख्यमंत्री ने की सफाई कर्मचारियों का मानदेय 500 रू. प्रतिदिन किये जाने की घोषणा।

0
IMG-20220105-WA0059
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 5 जनवरी 22।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास में सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष भगवत प्रसाद भकवाना के नेतृत्व बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने भेंट की।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की हुई समीक्षा,केन्द्रीय मंत्री ने राज्य की परियोजनाओं पर अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के दिए निर्देश।

उन्होंने सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ ही कर्मचारियों की अन्य कई समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों के व्यापक हित में उनके मानदेय को 350 रू. प्रतिदिन के स्थान पर 500 रू. प्रतिदिन किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों की अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया।



   इस अवसर पर उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम अवतार राजौर, श्री मदन वाल्मीकि सहित अन्य पदाधिकारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page