मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान दूसरे दिन खटीमा स्थित भारामल बाबा मंदिर में दर्शन किये।

0
IMG-20211219-WA0045
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ।8210438343

खटीमा 19 दिसम्बर 2021। मुख्यमंत्री शपुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान दूसरे दिन खटीमा स्थित भारामल बाबा मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने मंदिर परिसर में सर्वप्रथम जलाभिषेक कर प्रदेश के अमन सुख व चहुमुंखी विकास के लिए पूजा अर्चना की।

यह भी पढ़ें -  ऑपरेशन प्रहार”- पुलिस महानिदेशक की हाईलेवल समीक्षा: अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान।

इसके उपरांत भारामल बाबा की समाधि पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बैठने की उचित व्यवस्था, शौचालय आदि के निर्माण कार्यों को कराने के निर्देश दिए। तदोपरांत मुख्यमंत्री ने मन्दिर में प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री बागेश्वर के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान सांसद अजय टम्टा, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, डीएफओ संदीप कुमार, मीडिया कॉर्डिनेटर माननीय मुख्यमंत्री राजू बिष्ट, जन सम्पर्क अधिकारी प्रमोद जोशी, विनोद धामी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page