हरीश रावत पहुँचे गांधी पार्क धरने पर बैठे संगठनों से किया वादा।

0
IMG-20211217-WA0119
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।
देहरादून 17 दिसम्बर
प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने देहरादून के गांधी पार्क पहुंच कर विभिन्न आन्दोलनरत लोगों जिनमें गैरसैण राजधानी बनाओ संघर्ष समिति, पीआरडी जवान, शिक्षा प्रेरक एवं नर्सिंग सेवा से सम्बन्धित आन्दोलनकारी शामिल हैं उनसे वार्ता कर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने के साथ-साथ राज्य में कांग्रेस सरकार बनने पर उनकी समस्याओं का न्याय संगत समाधान करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपायक्ष एवं मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गांधी पार्क में आन्दोलनरत विभिन्न संगठनों के लोगों से बातचीत की तथा गैरसैण बचाओ-राजधानी बनाओ के लिए अनशनरत प्रवीन सिंह काशी को जूस पिलाकर उनका अनशन तुडवाते हुए कहा कि गैरसैण उत्तराखण्डियत की पहचान हैं, मैं कांग्रेस पार्टी को उत्तराखण्डियत के लिए संघर्ष करने को समर्पित करता हूं।

यह भी पढ़ें -  इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित दो मंजिला भवन के उद्घाटन के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर पहुंचे।

गैरसैण को राजधानी बनाने की भावना का समर्थन करते हैं। उन्होने यह भी दोहराया कि भाजपा ने राज्यवासियों को छलने का काम किया है पहले राजधानी के नाम पर और अब राज्य के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले आन्दोनकारियों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के साथ ही गठित  दो अन्य राज्यों को उनकी स्थायी राजधानी दे दी गई परन्तु उत्तराखण्ड राज्य को उसकी राजधानी से वंचित रखा गया तथा आज तक लगातार गुमराह किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए।

हमें गैरसैण की भावना को भी बनाये रखना है क्योंकि गैरसैण राजधानी बनाना मेरी व मेरी पार्टी की प्रतिबद्धता है। उन्होने सभी आन्दोलनकारियों को आश्वासन दिया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनकी न्यायोचित मांगों पर कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page