मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड पहुँचकर लिया तैयारियों का जायजा।

0
IMG-20211201-WA0127
Spread the love

देहरादून 1 दिसंबर 21।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सायं परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 4 दिसम्बर को प्रस्तावित रैली की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा इस संबंध में सम्बंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अवसर पर हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जायेगा। अतः इसकी भी प्रभारी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी एवं सीईओ स्मार्ट सिटी डॉ आर राजेश कुमार को परेड ग्राउण्ड के निर्माण कार्यों में तेजी लाए जाने के साथ ही निर्देश दिये कि इस प्रकार की व्यवस्था बनायी जाए ताकि परेड ग्राउण्ड का उपयोग भविष्य के आयोजनों के लिए भी उपयोगी हो सके।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत, जिलाधिकारी श्री आर.राजेश कुमार, एस.एस.पी. श्री जन्मेजय खण्डूरी, भाजपा नेता श्री कुलदीप कुमार, श्री सुरेश भट्ट के साथ ही लोक निर्माण, पुलिस एवं एस.पी.जी. के अधिकारीगण उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page