सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बीरोंखाल द्वारा* रन फॉर यूनिटी*मैराथन दौड़ का आयोजन

0
IMG-20211031-WA0310
Spread the love

उत्तराखंड /बीरोंखाल – आज बीरोंखाल के स्थान बैजरो मे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बीरोंखाल द्वारा* रन फॉर यूनिटी*मैराथन दौड़ का आयोजन क्षेत्र के बालक बालिकाओं द्वारा करवाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश युवा मोर्चा के सदस्य सुयष रावत ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, l

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ‘भगत दा’ को पद्मभूषण सम्मान25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित।।

इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला पौड़ी के महामंत्री एवं मण्डल सतपुली, पोखड़ा एकेश्वर के युवा मोर्चा अध्यक्षों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, भाजपा मण्डल बीरोंखाल के अध्यक्ष यशपाल गोर्ला, युवा अध्यक्ष राकेश नेगी अनु मोर्चा अध्यक्ष दीप्ति प्रकाश सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनबर सिंह सोशल मीडिया प्रभारी, यशवंत बिष्ट सहित भाजपा बीरोंखाल के कई कार्यकर्ता जैसे ओमपाल बिष्ट मेहरबान सिंह मधु देवी संध्या देबी धीरेन्द्र चंद महिपाल पटवाल हर्षपाल गुसाईं सतेन्द्र ढौंडियाल आदि उपस्थित थे,

यह भी पढ़ें -  नई दिल्ली में ‘अपनापन’ पुस्तक का लोकार्पण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल।

मैराथन दौड़ में बालक वर्ग में 100एवम् बालिका वर्ग में 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया,जिसमे बालिका वर्ग में प्रथम स्थान कविता रावत द्वितीय स्थान नेहा एवं तृतीय स्थान लक्ष्मी ये तीनो बालिकाएं ग्राम कन्यूर से है व बालक वर्ग में प्रथम स्थान दीपक कफलगैर द्वितीय स्थान हर्षित रावत ग्राम ठन्गा मल्ला एवं तृतीय स्थान किशन भण्डारी ग्राम कोटा मल्ला इन सभी बिजेताओ को सुयश महाराज द्वारा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, सुयष रावत चौबट्टाखाल बिधान सभा में लगातार सक्रिय हैं कुछ दिनों पूर्व ही उनके द्वारा मिशन एजुकेशन नाम से एक बृहद कार्यक्रम विधानसभा चौबट्टाखाल के प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयो में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page