पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अस्थियों का गंगा में किया गया विसर्जन, कई दिग्गज रहे मौजूद

0
IMG_20210916_172714
Spread the love

संवाददाता- प्रदीप पांडे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह की अस्थियां हरिद्वार पहुंची। हरिद्वार के वीआईपी घाट पर उनके तीर्थ पुरोहितो ने पुरे विधि विधान के साथ उनकी अस्थियो को गंगा में विसर्जित करवाया और उनकी आत्मशांति की कामना की। कल्याण सिंह के पुत्र एटा से सांसद राजबीर सिंह, पुत्रवधु , पौता और पौती ने वैदिक मंत्रोचार के साथ उनकी अस्थियो को गंगा में प्रवाहित। लगभग 100 गाड़ियों का काफिले के साथ यूपी के कई विधायक और सांसद उनकी अस्थियो को लेकर हरिद्वार पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें -  सचिव आपदा प्रबंधन ने की राज्य में बारिश तथा बर्फबारी से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा,अधिकारियों को 24 * 7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद समेत कई भाजपा भाजपा कार्यकर्ताओ ने दिवंगत कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके पुत्र राजबीर सिंह ने कहा  कि अयोध्या मे राममंदिर के निर्माण के लिए ही भगवान् राम ने उनके पिता को धरती पर भेजा था और राम मंदिर के निर्माण होने के बाद भगवान् राम ने उन्हें अपने पास बुला लिया। वही पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी की नीव को मजबूत करने में दिवंगत कल्याण सिंह के अभूतपूर्व योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।  

यह भी पढ़ें -  गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सूचना भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page