सतपुली थानाध्यक्ष ने छात्र छात्राओं के बीच पहुंचकर कानूनों के प्रति किया जागृत

0
IMG-20210914-WA0378
Spread the love


पुलिस कप्तान पौड़ी पी0 रेणुका देवी के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में स्कूली छात्र-छात्राओं को महिला संबंधी अपराध,लैंगिक बाल अपराध,गुड टच ,बेड टच, साइबर अपराध ओर नशा मुक्ति के सम्बंध में जन जागरूक करने हेतु निर्देश दिए गए हैं । इस क्रम में आज थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल के द्वारा रा0ई0का0 सतपुली थानाध्यक्ष के सभागार में छात्र-छात्राओं के साथ एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जंहा पर सर्वप्रथम प्रधानाचार्य के द्वारा थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने बताया की विद्यार्थी हमारे देश के भविष्य और कर्णधार है। ऐसे में स्कूली छात्र छात्राओं को लैंगिग बाल अपराध,साइबर अपराध और नशा मुक्ति के सम्बंध में जागरूक किया जाना अति आवश्यक है, जिससे ऐसे गम्भीर अपराधों से हमारे नोनिहाल सुरक्षित रह सके। वंही थानाध्यक्ष के द्वारा ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत स्लोगन /पोस्टर प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। तथा उन्होंने बताया की स्कूली छात्र छात्राओं के साथ ऐसे सेमिनार आगे भी किये जायेंगे।आज हुए सेमिनार में प्रधानचार्य मअवधभास्कर ,दयाकिशोर बिनजोला, देव कुमार, डॉ0प्रताप सिह ,मुकेश प्रसाद श्रीमती सुनीता रावत और उप0 निरी0 दीपा शाह का0 देशराज आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  सचिव आपदा प्रबंधन ने की राज्य में बारिश तथा बर्फबारी से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा,अधिकारियों को 24 * 7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page