स्वच्छ पहाड़ मुहिम का हिस्सा बन रही पहाड़ की यह टीम

0
IMG-20210914-WA0115
Spread the love



श्रीनगर गढ़वाल के टीम श्रीनगर कनैक्ट के स्वच्छ पहाड़ अभियान के तेरहवें सप्ताह को सफल बनाने के लिए हरी ओम चौहान एसएचओ श्रीनगर अपनी पुलिस टीम के साथ हमारा सहयोग देने पहुंचे उनके द्वारा हमारे विशेष आग्रह पर उनके सहयोग से बुगाणी रोड पर 2 बोर्ड और 3 बैनर लगाए गए जिसमे लोगो से स्वच्छता की अपील और सार्वजनिक स्थल पर खुले में शराब पीने व कूड़ा करने प्रतिशोध अधिनियम 2016″ की धारा 10(1) के अंतर्गत कारवाही करने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें -  इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित दो मंजिला भवन के उद्घाटन के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर पहुंचे।


एसएचओ हरि ओम चौहान द्वारा हमें आश्वासन दिया गया की वह नियमत रूप से हमारे टीम का सहयोग देते रहेंगे एवं सभी सार्वजनिक स्थानों पर अपनी गस्त बढ़ाएंगे और दोषियों के खिलाप उचित कारवाही करेंगे। हमारी टीम के द्वारा एसएसओ को हमारे टीम के द्वारा बनाया गया खाली बोतलों से बना गुलदस्ता स्मृति के रूप में भेंट किया गया। हमारी टीम हरि ओम चौहान का और पूरी पुलिस विभाग का तह दिल से शुक्रिया करती है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने की शिष्टाचार भेंट।


श्रीनगर कनेक्ट स्वच्छ भारत अभियान टीम श्रीनगर गढ़वाल कनेक्ट टीम के प्रमुख सदस्य अनूप बिष्ट, गौरव सिलोड़ी, बिरेंद्र सिंह रावत,सुमन जोशी,कुलदीप वर्मा,लक्ष्मण कांडपाल,अजय पोखरियाल,किशोर जोशी,मनमोहन नेगी, सिद्धार्थ मियां, अनूप रावत,संजय , रोबिन असवाल, अरविंद, प्रशांत डोभाल, सुभम, रचना,सुमन आदि साथी कार्यकर्म मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page