कोई कार्रवाई न होने से भड़के पार्षद

0
IMG_20210913_232008

कोटद्वार नगर निगम पार्षदों का आरोप है कि उनके साथ पुलिस द्वारा अभद्रता की गई थी लेकिन अभी तक पुलिस अधिकारियों द्वारा अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर पार्षद भड़क उठे। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी से मुलाकात कर जल्द पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पार्षदों का कहना था किकि जन प्रतिनिधियों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

सोमवार को विभिन्न वार्ड के पार्षद अपर पुलिस अधीक्षक से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। पार्षदों का आरोप था कि कुछ दिन पहले कुछ बदमाशों ने पार्षद दीपक लखेड़ा के परिवार पर पेचकस से हमला किया था। जिसकी शिकायत लेकर कुछ पार्षद कोटद्वार पुलिस चौकी पहुंचे थे पार्षदों का कहना है कि वहां पर पुलिस द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page