मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त होने पर दी बधाई, विकास को नई दिशा मिलने की जताई उम्मीद।

0
Oplus_131072

Oplus_131072

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को देवभूमि उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने उनके सफल, यशस्वी एवं मंगलमय कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और सार्वजनिक जीवन में अर्जित उपलब्धियों का लाभ उत्तराखंड को मिलेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन का सार्वजनिक जीवन में लंबा अनुभव रहा है। मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में उन्होंने जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका राजनीतिक अनुभव और समाज के प्रति समर्पण प्रेरणादायी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री

राज्य के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि डॉ. बिसेन के अनुभव और मार्गदर्शन से उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने में राज्यपाल का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उत्तराखंड अपनी विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों, सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संपदा के लिए देश-दुनिया में विशेष पहचान रखता है। ऐसे में राज्य के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर अनुभवी नेतृत्व का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें -  ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव से की मुलाकात, उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत पर की चर्चा

सुशासन और जनकल्याण पर रहेगा जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आशा व्यक्त की कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन के कार्यकाल में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में व्यापारियों के हित में CM धामी का बड़ा ऐलान, 8 महत्वपूर्ण घोषणाओं से व्यापार जगत को मिलेगी राहत।

मुख्यमंत्री ने डॉ. बिसेन के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से प्रदेश की विकास संबंधी प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में सकारात्मक सहयोग मिलेगा।

डॉ. ढाल सिंह बिसेन की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति के अवसर पर मुख्यमंत्री की ओर से दी गई शुभकामनाएं राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page