पीएम मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने दी बधाई।

0
IMG-20261006-WA0134
Spread the love

सीएम धामी बोले- गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक की यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प की यात्रा

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनकी जनसेवा की यात्रा को देश के लिए प्रेरणादायी बताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा की यात्रा आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के इन 25 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्रमुख प्राथमिकताओं में रखा है।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

उन्होंने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध सरकार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से उत्तराखंड सरकार भी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास, बुनियादी सुविधाओं, पर्यटन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page