मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खुलने का किया अनुरोध

0
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से उत्तराखण्ड राज्य के पौड़ी गढ़वाल के अन्तर्गत कोटद्वार में केन्द्रीय विद्यालय और जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत नरेंद्र नगर में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में केन्द्रीय विद्यालय संगठन, देहरादून संभाग, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रस्ताव संयुक्त आयुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली को प्रेषित किया गया है।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महानवमी के सुअवसर पर राधाकृष्ण मंदिर में मां सिद्धिदात्री की आराधना कर 151 कन्याओं का किया पूजन ।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य की क्षेत्रीय जनता के हितों के दृष्टिगत उक्त स्थानों पर केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की स्वीकृति देने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय मंत्री से उधमसिंह नगर जिले के खटीमा तहसील के ग्राम महालिया में केन्द्रीय विद्यालय भवन के निर्माण में तेजी लाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित करने का भी अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page