गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा

0
IMG_20210911_223737
Spread the love

गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लगता है उत्तराखंड की तरह भारतीय जनता पार्टी गुजरात राज्य में चुनाव से एक साल पहले चेहरा बदलने जा रही है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने सरकार के खिलाफ लोगों में नाराजगी की काट के लिए चेहरा बदल दिया है।

यह भी पढ़ें -  माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

आपको बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड और कर्नाटक में भी बीजेपी ने यह फॉर्मूला अपनाया है। पिछले 6 महीने में बीजेपी ने 4 मुख्यमंत्री बदल दिए हैं। राजनीतिक जानकार इसके पीछे की वजहें तलाशने में जुटे हैं। हालांकि, चुनावी नतीजे यह तय करेंगे कि बीजेपी की रणनीति कितनी कामयाब है।

यह भी पढ़ें -  “जनरल खण्डूडी का जीवन राष्ट्रसेवा और अनुशासन की मिसाल” — राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

रूपाणी से पहले कर्नाटक में जुलाई में बीएस येदियुरप्पा को कुर्सी छोड़नी पड़ी। बीएस येदियुरप्पा से पार्टी के कई नेता नाराज चल रहे थे। लिंगायत समुदाय के बड़े नेता और दक्षिण में पहली बार कमल खिलाने वाले येदियुरप्पा की जगह अब उनके ही करीबी नेता बीएस बोम्मई को कुर्सी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page