फोर्ड के भारत छोड़ने से मेक इन इंडिया को बड़ा झटका, 4 साल में तीसरी कंपनी का पलायन, 40 हजार लोगों पर होगा असर

0
IMG_20210910_233206


अमेरिकी कार कंपनी फोर्ड ने ऐलान किया है कि वह भारत में कार बनाना बंद कर देगी। गुरुवार को कंपनी ने कहा कि भारत के बाजार में उसकी एक स्थिर जगह बनाने की कोशिशें नाकाम हो गईं, जिसके बाद यह फैसला किया गया है। फोर्ड कंपनी अब भारत में कारें नहीं बनाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ योजना के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि इससे पहले दो और कंपनियां ऐसा ही कर चुकी हैं। पिछले साल हार्ली डेविडसन ने भी ऐसा ही फैसला किया था। 2017 में जनरल मोटर्स ने भारत छोड़ दिया था। फोर्ड ने कहा कि पिछले 10 साल में उसे दो अरब डॉलर से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। 2019 में उसकी 80 करोड़ डॉलर की संपत्ति बेकार हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page