“विवादित पोस्टर आया सामने” राकेश टिकैत को जूता मारने वाले को दिया जाएगा 11 लाख का पुरस्कार

0
IMG_20210910_150042
Spread the love



किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ बहराइच शहर के अलग अलग स्थानों पर विवादित पोस्टर चिपकाए गए हैं। पोस्टर में राकेश टिकैत पर हवाला और कांग्रेस से पैसा लेकर किसान आंदोलन चलाने का आरोप लगाया गया है। पोस्टर में टिकैत को जूता मारने वाले व्यक्ति को 11 लाख पुरुस्कार देने की भी बात कही गई है। विवादित पोस्टर.. प्रकाश करने वाला
“राष्ट्रीय संयोजक, किसान कर्ज मुक्त अभियान कमेटी” लिखा गया है

यह भी पढ़ें -  27 जनवरी को राज्यभर में मनाया जाएगा ‘यूसीसी दिवस’ : सीएम धामी।

शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे विवादित पोस्टर..
पोस्टर के साथ खड़ा कथित राष्ट्रीय संयोजक किसान कर्ज मुक्ति अभियान कमेटी जयनु ठाकुर..
जयनु ठाकुर का वायरल बयान

आपको बता दें की विवादित पोस्टर में टिकैत पर खालिस्तान, देशद्रोही, हवाला और कांग्रेस से फंडिंग कर आंदोलन चलाने का आरोप लगाया जा रहा है। शहर के विकास भवन, जिला जज गेट के सामने, जेल के पीछे की दीवार, पानी टंकी, केडीसी तिराहा, कचेहरी रोड, रेलवे स्टेशन, रोडवेज आदि स्थानों पर यह पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही राकेश टिकैत को किसान कुल का कंस भी बताया गया। पोस्टर में लिखा गया है की जो भी राकेश टिकैत को जूता मारेगा, उसको संगठन की ओर से 11 लाख का इनाम दिया जाएगा। राकेश टिकैत के खिलाफ जगह-जगह चस्पा किए पोस्टर को लेकर लोगों में चर्चा का बाजार गर्म है।

यह भी पढ़ें -  इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित दो मंजिला भवन के उद्घाटन के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page