मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूर्य नमस्कार कर क्या कहा…

0
IMG-20210908-WA0057

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवयोग सेवा समिति, CCRYN आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सूर्य नमस्कार देवभूमि परंपरा का अद्भुत उपहार विषय पर आयोजित वेबिनार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सूर्य नमस्कार भी किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार सूर्य देव की उपासना करने से व्यक्ति का शरीर निरोगी रहता है और घर में सुख-शांति का वास बना रहता है। हम सूर्य नमस्कार के माध्यम से सूर्य उपासना कर निरोगी रह सकते हैं। सूर्य नमस्कार के अभ्यास से विभिन्न आसनो से मन और आत्मा सबल होते हैं। योग करने का मकसद आत्मज्ञान की प्राप्ति तथा सभी प्रकार की शारीरिक परेशानियों को दूर करना है।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी स्वयं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए ध्यान और योग का सहारा लेते हैं। उनका सबसे पसंदीदा आसन सूर्य नमस्कार है। सूर्य नमस्कार के फायदे बताने के लिए प्रधानमंत्री जी ने एनिमेटेड योग की सीरिज भी शुरू की है। जिसमें वे सूर्य नमस्कार करते हुए दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा योग के साथ ही खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए अनेक निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page