मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹14 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां।

0
file_00000000695c8208a4646108abd14a7b
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹14 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां दी


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सड़क निर्माण, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, सिंचाई परियोजनाओं और आपदा राहत से जुड़े विकास कार्यों के लिए ₹14 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है। इन स्वीकृतियों से पिथौरागढ़, चम्पावत, पौड़ी, अल्मोड़ा, उधमसिंहनगर और उत्तरकाशी जिलों में विकास कार्यों को गति मिलेगी।


पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत सिरड़ के नैनीपातल से ग्राम पंचायत नाघर इंटर कॉलेज तक सीसी संपर्क मार्ग निर्माण के लिए ₹79.87 लाख स्वीकृत किए गए हैं। चम्पावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी की स्मृति में प्रतिमा स्थापना हेतु ₹32.49 लाख तथा सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए ₹40.53 लाख मंजूर किए गए हैं।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के तहत मोस्टामानू मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹39.31 लाख की अवशेष धनराशि, ग्राम कुशैल रसेपाटा स्थित प्राचीन सैम मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण हेतु ₹59.80 लाख, यमकेश्वर क्षेत्र के माँ बाल कुँवारी माता मंदिर के लिए ₹39.30 लाख तथा अल्मोड़ा जिले के भेटाबड़ोली स्थित भीमादेवी मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹98.50 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें -  मंदिर के जंगल में गड्ढे में दबे मिले दो साधुओं के शव.


उधमसिंहनगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में रामबाग हरिपुरा एवं पंचाननपुर गांव में मंदिर, धर्मशाला और तालाब क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए स्वीकृत ₹2.54 करोड़ की परियोजना में प्रथम किश्त के रूप में ₹1.01 करोड़ जारी किए जाएंगे। वहीं, सल्ट विधानसभा क्षेत्र में मल्ली मनिला मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹98.80 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा


चम्पावत जिले की ग्राम पंचायत मैरोली और बड़पास में इंटरलॉकिंग टाइल्स से आंतरिक मार्ग निर्माण के लिए स्वीकृत ₹3.89 करोड़ की योजना में प्रथम किश्त के रूप में ₹1.87 करोड़ जारी करने का अनुमोदन दिया गया है। साथ ही अमृत योजना के अंतर्गत बीजापुर नहर हेड के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण के लिए ₹4.95 करोड़ की योजना को भी मंजूरी मिली है।
प्राकृतिक आपदा से प्रभावित उत्तरकाशी जिले की भटवाड़ी तहसील के धराली गांव में क्षतिग्रस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं भवनों के 13 प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹1.21 करोड़ की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इससे पूर्व जारी ₹3.12 लाख की राशि का समायोजन करते हुए शेष धनराशि जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार


मुख्यमंत्री की इन स्वीकृतियों से प्रदेश में आधारभूत ढांचे का विकास, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, ग्रामीण संपर्क मार्गों का विस्तार, सिंचाई व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण तथा आपदा प्रभावित परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page