वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

0
IMG-20260706-WA0079
Spread the love

चकराता। उत्तराखंड के चकराता में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर कलेथा गांव के पास घूमने जा रहे पांच दोस्तों की Hyundai i20 कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें।


जानकारी के अनुसार, मेरठ और बिजनौर के पांच दोस्त चकराता घूमने के लिए निकले थे। कलेथा गांव के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर कालसी पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी युवकों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये


घायलों को तत्काल सीएचसी साहिया ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान मेरठ निवासी 24 वर्षीय शैंकी और उनके साथी ऋषभ की मौत हो गई। वहीं विशु, भुवन और प्रशांत की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद महंत इन्द्रेश अस्पताल, देहरादून रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार जमीन घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, IAS वरुण चौधरी की बर्खास्तगी की संस्तुति


पुलिस के मुताबिक हादसा राजस्व पुलिस क्षेत्र में हुआ है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है।
यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page