मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर जन आशीर्वाद रैली से मिशन 2022 का किया आगाज

0
IMG_20210903_162821
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन आशीर्वाद रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कोशिक, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, देवप्रयाग विद्यायक विनोद कंडारी समेत अन्य बीजेपी के नेता कार्यक्रम में शामिल रहे। इसके बाद प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी जन आशिर्वाद रैली का आयोजन किया जायेगा। सीएम धामी ने साढे 4 सालों में राज्य सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यो को जनता के सामने रखा।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र,साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी।

मिशन 2022 का आगाज बीजेपी ने जन आशीर्वाद रैली के जरीये श्रीनगर गढवाल से प्रारंभ कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर वासियों को बस अड्डे के समीप पार्किंग, 100 एलपीएम के 2 आक्सिजन प्लांट की सौगात दी। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पालिका श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page