कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती कर, की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।

0
IMG-20251121-WA0213
Spread the love

ऋषिकेश, 21 नवम्बर 2025। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज ऋषिकेश स्थित पवित्र त्रिवेणी घाट पर परिवार संग मां गंगा की आरती में भाग लिया। मंत्रोच्चारण और दीपों की अविरल ज्योति के बीच मंत्री जोशी ने मां गंगा से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड योग, अध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत की पवित्र भूमि है। यहां होने वाले आध्यात्मिक आयोजन न केवल लोगों को आस्था से जोड़ते हैं, बल्कि राज्य की संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक पहचान को भी और अधिक मजबूत करते हैं। गंगा आरती में स्थानीय श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page